फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Menace of dogs in several areas; stepping out of homes has become difficult.

Faridabad News: कई इलाकों में कुत्तों का आतंक, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

Fri, 26 Jun 2026 12:56 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Menace of dogs in several areas; stepping out of homes has become difficult.
समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के कई इलाकों में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कुत्तों के झुंड क्षेत्र की सड़कों और गलियों में घूमते रहते हैं और बच्चों, महिलाओं, घरेलू सहायिकाओं और डिलीवरी बॉय तक पर हमला कर देते हैं। स्थिति यह है कि लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।



सेक्टर-31 के नॉर्थ ब्लॉक में निवासियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय कुत्तों के झुंड सबसे अधिक सक्रिय रहते हैं। सड़क पर निकलने वाले लोगों को घेर लेते हैं, जिससे हमेशा हादसे का डर बना रहता है। बच्चों को अकेले पार्क या ट्यूशन भेजना मुश्किल हो गया है। कई बार कुत्ते अचानक दौड़ पड़ते हैं, जिससे बच्चे डर जाते हैं।
विज्ञापन




सेक्टर 10, 11, 3 व अन्य कई सेक्टरों व सोसाइटी में कुत्तों की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में काम करने आने वाली घरेलू सहायिकाएं भी कुत्तों के हमले का शिकार हो चुकी हैं। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। रात के समय स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन








रोज 100 मरीजों को रेबीज के इंजेक्शन



बीके अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 मरीजों को रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं। कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी अभियान नहीं चलाया जा रहा। निवासियों ने प्रशासन और नगर निगम से मांग की है कि कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने, उनकी नसबंदी और पुनर्वास की दिशा में तत्काल कार्रवाई की जाए।





निवासियों से बातचीत

पिछले कई महीनों से संबंधित विभागों को शिकायतें भेज रहे हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिल रहा है।
- शिव कुमार, सेक्टर- 10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी





हम लोग काफी परेशान हैं। समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा।
- कमलेश, सेक्टर- 11





घरों से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। कई लोग डंडा लेकर निकलते हैं। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।
- कैलाश शर्मा, सेक्टर- 10



बच्चे घरों से निकलने में डरते हैं। महिलाओं का बाजार से सामान लाना मुश्किल हो गया है। कुत्ते हमला कर देते हैं।
-सुभाष लांबा, सेक्टर- 3



डिलीवरी बॉय का सेक्टर में सामान लाना चुनौतीपूर्ण हो गया है। कुत्तों का झुंड उनपर भी हमला कर देता है।
- रविंदर चौधरी, सेक्टर-88





इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए, नहीं तो कभी कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। प्रशासन ध्यान दे
- आशीष गौड़, पुरी लैवेंडर सोसाइटी






भारती दुबे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed