फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mega Vaccination: A record 72840 people got the vaccine

मेगा टीकाकरण: रिकार्ड 72840 लोगों को लगा कोरोना बचाव का टीका

Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mega Vaccination: A record 72840 people got the vaccine
फरीदाबाद। जिले में मेगा टीकाकरण अभियान में 72840 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। हालांकि, विभाग ने 60 हजार का लक्ष्य रखा था। 60 से अधिक केंद्रों पर यह व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 18 से 44 वर्ष तक के 48554 तथा 45 वर्ष से अधिक आयु के 24277 लोगों को टीका लगाया गया। तीन स्वास्थ्य कर्मियों और 6 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीके लगाए गए। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में कोरोना से बचाव के टीके लगाए गए हैं। विभाग की ओर से 47 सरकारी संस्थानों में टीकाकरण के 150 सत्र लगाए गए। सामाजिक संगठनों का टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग रहा। इसके अलावा 12 निजी अस्पतालों में टीकाकरण किया गया। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि टीकाकरण शिविर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों का सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि जिले में 60 हजार डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें 40 हजार डोज दूसरी और शेष पहली डोज लगाई जाने का लक्ष्य था। परंतु इसमें दूसरी डोज पर अधिक से अधिक जोर दिया जा रहा है। इस दौरान 72,840 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जो कि अब तक का जिले में सबसे अधिक रिकॉर्ड रहा है। इस दौरान निजी अस्पतालों में 1463 लोगों ने ही डोज लगवाई। जिले में 60 से अधिक शिविर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, डबुआ कॉलोनी में टीकाकरण हुआ। जैन कान्वेंट स्कूल में टीकाकरण शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक नगेंद्र भड़ाना ने किया। शिविर में करीब 300 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य कर्मी परमजीत कौर, सुमन, पिंकी और रीता का सहयोग रहा। स्कूल के चेयरमैन डा. अमित जैन, संतोष तथा पंकज जैन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति आभार जताया।

कोरोना के संक्रमण का एक नया केस आया
फरीदाबाद। जिले में कोरोना का शुक्रवार को एक नया मरीज सामने आया है। वहीं, फिलहाल सक्रिय केसों की संख्या दो मरीजों के ठीक होने से 7 पर है जिसमें एक अस्पताल में भर्ती है और 6 होम आइसोलेशन में है। जिले में फिलहाल रिकवरी रेट 99.8 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed