फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medical stores will be made DOTS center, TB drug will be provided free of cost

मेडिकल स्टोर बनेंगे डॉट्स सेंटर, निशुल्क मिलेगी टीबी की दवा

Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Medical stores will be made DOTS center, TB drug will be provided free of cost
फरीदाबाद। शहर के दस मेडिकल स्टोर अब डॉट्स सेंटर के नाम से जाने जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने टीबी के मरीजों के सफल इलाज के लिए 10 मेडिकल स्टोरों की पहचान का काम शुरू कर दिया है। यहां पर टीबी के रोगी अपनी दवाई निशुल्क ले सकेंगे। इसे फरीदाबाद को टीबी मुक्त बनाने में विभाग का एक बड़ा कदम बताया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पांच हजार से अधिक टीबी के मरीज हैं। इसके अलावा 230 मल्टी ड्रग रेजिडेंट (एमडीआर) के मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को समय पर दवाई उपलब्ध करवाने के लिए करीब दो सौ सेंटर बनाए हैं। यहां उन्हें आईएनएच, पैराफिनामाइड, इथमबीटोल आदि टीबी की दवाई दी जा रही है। इसके अलावा 300 आशा वर्कर भी अपने साथ उक्त दवाई पंजीकृत मरीजों के घर पहुंचाती हैं और डोज खत्म होने पर वह उन्हें देती हैं।
विज्ञापन

यहां बनेंगे सेंटर
बल्लभगढ़ में दो, एनआईटी में दो, बड़खल में दो, नहर पार में दो और ग्रेटर फरीदाबाद में दो दवाई की दुकानों की पहचान की जाएगी। इसके अलावा शहर के सभी दवाई दुकानदारों को टीबी के मरीज को जागरूक करने के लिए कहा गया है। दवा विक्रेता मरीज को बीमारी के लक्षण और इलाज की जानकारी देंगे। उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाने पर सरकार प्रोत्साहन राशि देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्ल्यूएचओ के अधिकारी ने ली बैठक
शहर में टीबी रोकथाम के लिए किए जा रहे कार्यों के प्रति बृहस्पतिवार को विभाग कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सलाहकार डॉ. संदीप राठौर, जिला टीबी अधिकारी व उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला भगत, सुभाष गहलोत, राजकुमार, अशोक, सत्यवीर आदि मौजूद रहे। डॉ. संदीप राठौर ने कहा कि टीबी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों को टीबी लक्षणों की जानकारी दें और उनसे अपील करें कि ऐसे संभावित मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाएं ताकि उसे समय पर पूरा इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed