फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medical store operator arrested selling contraceptive drugs illegally

Ballabhgarh: अवैध रूप से गर्भ निरोधक दवा बेचते मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, टीम ने पकड़ा रंगेहाथ

Tue, 02 May 2023 09:23 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, वल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, वल्लभगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 02 May 2023 09:23 PM IST
सार

टीम ने नकली ग्राहक को तैयार कर सोमवार की शाम मेडिकल स्टोर से एक हजार रुपये में बात पक्की की। मेडिकल स्टोर संचालक पवन ने महिला को एमटीपी किट लेने के लिए मंगलवार को बुलाया। संचालक ने 500 रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए।

विज्ञापन
Medical store operator arrested selling contraceptive drugs illegally
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

बल्लभगढ़ में मंगलवार को अवैध रूप से गर्भ निरोधक दवा बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। नोडल अधिकारी डॉ़ मान सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि विष्णु कालोनी स्थित वंशिका मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से गर्भ निरोधक गोलियां बेची जाती है। टीम का गठन किया गया जिसमें एमओ डॉ स्नेहलता, ड्रग कंट्रोलर संदीप गहलान और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में सुरेन्द्र हुड्डा थे। 

विज्ञापन


टीम ने नकली ग्राहक को तैयार कर सोमवार की शाम मेडिकल स्टोर से एक हजार रुपये में बात पक्की की। मेडिकल स्टोर संचालक पवन ने महिला को एमटीपी किट लेने के लिए मंगलवार को बुलाया। संचालक ने 500 रुपये एडवांस के तौर पर ले लिए। मंगलवार की दोपहर 12 बजे नकली ग्राहक टीम के साथ बचे हुए पांच सौ रुपये लेकर मेडिकल स्टोर पर पर पहुंच गई। महिला ने पवन को पांच सौ रुपये दे दिए। जिस पर उसने महिला को एमटीपी किट उपलब्ध करवा दी।

विज्ञापन

 

टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद टीम ने पूछताछ की, तो पता चला कि पवन अपनी पत्नी के नाम पर मेडिकल स्टोर चलता था। भीड़ भाड वाला इलाका होने की वजह से आरोपी को शांतिपूर्णक थाने ले जाया गया। खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। आरोपी ने बताया कि वह फोन के जरिए किट को मंगवाता है। इसकी शिकायत थाना आदर्श नगर को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed