{"_id":"69e12009110a5a5b880ac944","slug":"mechanical-engineering-is-the-backbone-of-industrial-development-vice-chancellor-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67648-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिकल इंजीनियरिंग औद्योगिक विकास की रीढ़ : कुलगुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिकल इंजीनियरिंग औद्योगिक विकास की रीढ़ : कुलगुरु
विज्ञापन
जेसी बोस विवि में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान और प्रगति पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में रुझान और प्रगति पर दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू हुआ। इस मौके पर कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग औद्योगिक विकास की रीढ़ है। मैकेनिकल विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद गुप्ता ने सम्मेलन और विभाग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें 200 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें 160 स्वीकृत शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, साथ ही अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पांच विशेषज्ञ सत्रों में व्याख्यान देंगे। इसका उद्देश्य उद्योगों के सामने आने वाली प्रमुख समस्याओं का समाधान खोजना है।
कुलगुरु ने कहा कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम को पारंपरिक तरीकों से आगे बढ़कर सतत नवाचार की ओर विकसित होना चाहिए। प्रो. कुमार ने कहा कि सीमेंस के सहयोग से विश्वविद्यालय ऑटोमेशन और मेकाट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक उन्नत उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने जा रहा है।