{"_id":"67801839d214f516170d4564","slug":"mbbs-student-dies-due-to-collision-with-uncontrolled-truck-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-36147-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कार सवार एमबीबीएस के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से कार सवार एमबीबीएस के छात्र की मौत
विज्ञापन
सोहना-पाली रोड पर हुआ हादसा, एक अन्य कार सवार की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ थाना एरिया के सोहना-पाली रोड पर टायर फटने से अनियंत्रित हुए ट्रक ने सामने से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार 24 साल के एमबीबीएस के छात्र दक्ष की मौत हो गई। दक्ष फरीदाबाद के धौज एरिया में अल फलाह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। एक महीने में उसका कोर्स पूरा होना था। फिलहाल उसकी इंटर्नशिप चल रही थी। दक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इसके अलावा एक अन्य कार भी इस अनियंत्रित ट्रक से बचने के लिए चालक के इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पलट गई। जिसके चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसा बुधवार रात लगभग साढ़े 9 बजे का बताया जा रहा है। पाली अड्डा पेट्रोल पंप के पास बल्लभगढ़ से सोहना की ओर जा रहे 10 टायर वाले ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही एक कार में टक्कर मार दी । इसके अलावा एक कार ट्रक से बचने के चक्कर में पलट गई। हादसे में एक कार का सामने वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना डायल 112 पर दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों कार सवार घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां एक कार में सवार 24 साल के दक्ष की मौत हो गई, जबकि बड़खल निवासी समीर को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अब बेहतर बताई जा रही है। पुलिस टीम ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है।
परिवार से बातचीत के बाद पुलिस को पता चला कि मृतक दक्ष किसी काम से अपने दोस्त की कार लेकर मेडिकल कॉलेज से बल्लभगढ़ की ओर आ रहा था। दक्ष की कार के आगे बड़खल निवासी समीर की कार चल रही थी। समीर ने अनियंत्रित ट्रक को देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाए तो उसकी कार दूसरी साइड में पलट गई और वो घायल हो गया। समीर की कार के पीछे आ रही दक्ष की कार सीधे ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पुलिस जब टीम मौके पर पहुंची तो दक्ष अपनी कार में गंभीर रूप से घायल होकर फंसा पड़ा था। राहगीरों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने मदद की। दक्ष को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं गुरुवार दोपहर बाद मृतक के शव का बीके अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान परिवार के सदस्यों के अलावा यहां मेडिकल कॉलेज के उसके सहपाठी भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि मृतक दक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।