फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MBBS student and auto parts businessman arrested for providing accounts to cyber thugs

Faridabad News: साइबर ठगों को खाता मुहैया कराने में एमबीबीएस छात्र व ऑटो पार्ट्स कारोबारी गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2025 05:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 05:47 PM IST
विज्ञापन
MBBS student and auto parts businessman arrested for providing accounts to cyber thugs
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ और सेंट्रल की टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाता मुहैया कराने के आरोप में एमबीबीएस छात्र व ऑटो पार्ट्स कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। एमबीबीएस छात्र 22 साल का विक्रम राजस्थान भरतपुर का रहने वाला है और उसे झज्जर से गिरफ्तार किया गया है, वहीं ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाने वाले मंजीत सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

पहले मामले में टेलीग्राम पर टास्क के बहाने 2.10 लाख रुपये की ठगी मामले में खाता मुहैया कराने वाले एमबीबीएस छात्र को साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी विक्रम राजस्थान भरतपुर के नदबई गांव का रहने वाला है और उसे झज्जर से काबू किया गया है। आरोपी झज्जर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। इसके खाते में ठगी के 30 हजार रुपये आए थे। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की यह वारदात बल्लभगढ़ की कृष्णा कॉलोनी निवासी व्यक्ति से हुई थी। टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब के बहाने संपर्क कर ठगी की गई।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शेयर बाजार में ट्रेडिंग के बहाने 39.43 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने दिल्ली निवासी मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। वो दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र में रहता है। इसने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके सुमित का बैंक खाता लेकर ठगों को दिया था। मंजीत दिल्ली में ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है। इसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की यह वारदात सेक्टर-78 निवासी व्यक्ति से हुई थी। व्हाट्सएप के जरिये संपर्क कर शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर बेहतर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed