{"_id":"6016eca38ebc3e2c521f2cb7","slug":"mathematics-questions-complicated-the-rest-seemed-simple-faridabad-news-noi562986118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित के प्रश्नों ने उलझाया, बाकी लगे सरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित के प्रश्नों ने उलझाया, बाकी लगे सरल
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से रविवार को जिले के 22 केंद्रों पर केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का आयोजन किया गया। अभ्यर्थियों ने कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा दी। इस दौैरान कोविड नियमों के साथ ही फोन-घड़ी पर्स व किसी प्रकार के चिप युक्त कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र में ले जाने की मनाही थी। जिले में करीब नौ हजार में से 6700 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। प्राइमरी कक्षा के अध्यापक बनने वालों के लिए पेपर-1 की परीक्षा आयोजित की गई।
वहीं, छठी से आठवीं तक के अध्यापकों को पेपर-2 की परीक्षा देनी थी। पेपर-1 की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक की पहली पाली में आयोजित की गई। वहीं दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई। अभ्यर्थियों को अन्य प्रतिस्पर्धा वाली परीक्षाओं की तरह सीटेट की परीक्षा में भी मास्क व सैनिटाइजर की पारदर्शी बोतल के साथ पहुंचने के निर्देश थे। पेपर-1 के अभ्यर्थियों को परीक्षा सहज लगी वहीं, पेपर-2 के अभ्यर्थियों ने विषय विशेष में परीक्षा के कुछ मुश्किल सवालों से परेशानी बताई।
बोले अभ्यर्थी
पेपर-1 की परीक्षा दी। इसके लिए काफी तैयारी की। प्रश्न सहज लगे। इसमें भाषा के प्रश्न सबसे सहज थे।
- भावना रावत, चाचा चौक निवासी
परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन कुछ गणित और सामाजिक विज्ञान के प्रश्न घुमावदार लगे। उलझन है, लेकिन उम्मीद है कि सीटेट पास करूंगा।
-सुशील कुमार, जवाहर कॉलोनी निवासी
परीक्षा के लिए कई टेस्ट सीरीज हल की थी। पेपर-2 में कुछ प्रश्नों की चुनौती रही। इसी से लिस्ट में नाम बनाने में मुश्किल भी रहेगी, लेकिन मेरे अन्य प्रश्न काफी अच्छे रहे ऐसे में पास होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
- पूनम रानी, एनआईटी-5 स्थित सेंट जोसेफ अभ्यर्थी
जिले में सीटेट के लिए 22 परीक्षा केंद्र थे। कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया गया। करीब 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूवर्क तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई है। किसी भी केंद्र में परीक्षा को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई।
- नीलिमा जैन, जिला कोऑडिर्नेटर, सीटेट