{"_id":"6a3d814da4a525ebb90eb48d","slug":"massive-fire-in-banquet-hall-due-to-short-circuit-no-casualties-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73198-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शॉर्ट सर्किट से बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शॉर्ट सर्किट से बैंक्वेट हॉल में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन
फर्नीचर, सजावटी सामग्री और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-11 स्थित खातिर ग्रैंड बैंक्वेट हॉल में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बैंक्वेट हॉल का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले हॉल के अंदर लगे पर्दों में आग लगी, जिसके बाद आग तेजी से पूरे परिसर में फैल गई। आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत बाहर निकलकर बैंक्वेट हॉल के संचालक और दमकल विभाग को सूचना दी।
कर्मचारियों ने सोफा, कुर्सियां और अन्य सामान बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के कारण काफी सामान को नहीं बचाया जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-8 थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने लगातार प्रयास कर आग पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
आग से बैंक्वेट हॉल के फर्नीचर, सजावटी सामग्री और अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि घटना के समय हॉल में कोई कार्यक्रम नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।