{"_id":"697d05dee6ad75c9cf07e6ee","slug":"massive-fire-at-plywood-factory-one-worker-burnt-two-missing-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61612-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग, एक मजदूर झुलसा, दो लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग, एक मजदूर झुलसा, दो लापता
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद के गांव पाखल स्थित प्लाईवुड बनाने की एक फैक्टरी में शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। आग लगने से फैक्टरी में रखा कच्चा माल और मशीनरी जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब चार बजे फैक्टरी से धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही धौंज थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि फैक्टरी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस के अनुसार हादसे के समय फैक्टरी के अंदर तीन मजदूर मौजूद थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक मजदूर आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि दो मजदूरों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें लापता मजदूरों की तलाश में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि फैक्टरी मालिक की भी तलाश की जा रही है, ताकि सुरक्षा इंतजामों और फैक्टरी संचालन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि फैक्टरी में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लापता मजदूरों की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास जारी हैं।