Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mass wedding of 80 couples on December 13

Faridabad News: 13 दिसंबर को 80 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Fri, 20 Nov 2026 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mass wedding of 80 couples on December 13
फरीदाबाद। महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद 13 दिसंबर को 26वां सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करेगी। इसमें करीब 80 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज से विवाह बंधन में बंधेंगे।समिति के प्रधान ब्रह्मप्रकाश गोयल ने बताया कि दोपहर दो बजे सेक्टर-19 स्थित अग्रसेन भवन से बरात निकलेगी। यह बरात ओल्ड फरीदाबाद की मुख्य मार्केट से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। बरात में बैंड-बाजे, संगीत व्यवस्था, आतिशबाजी और फूलों की बरसात आकर्षण का केंद्र रहेगी। सभी दूल्हे अलग-अलग घोड़ियों पर सवार होंगे। दशहरा मैदान में शाम पांच बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक जयमाला और विवाह की रस्में होंगी। आयोजन स्थल पर रंगीन रोशनी और भव्य सजावट की व्यवस्था की जाएगी। केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक सहित गणमान्य अतिथि नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। समिति सभी जोड़ों को गृहस्थी का जरूरी सामान कन्यादान के रूप में भेंट करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed