फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Masked youths launched a life-threatening attack on a doctor.

Faridabad News: नकाबपोश युवकों ने डॉक्टर पर किया जानलेवा हमला

Fri, 03 Jul 2026 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Masked youths launched a life-threatening attack on a doctor.
घायल अशोक--स्त्रोत परिजन- नकाबपोश युवकों ने डॉक्टर पर जानलेवा हमला, दोनों पैर और एक हाथ टूटा
दोनों पैर और एक हाथ तोड़ा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक डॉक्टर पर नकाबपोश युवकों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने रॉड और पाइप से डॉक्टर के दोनों पैर और एक हाथ तोड़ दिया। घायल डॉक्टर की पहचान अशोक भाटी के रूप में हुई है। पीड़ित को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, घटना बृहस्पतिवार शाम करीब आठ बजे की है। डॉ. अशोक भाटी किसी काम से एनआईटी-5 क्षेत्र गए थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की कार में सवार चार से पांच नकाबपोश युवक पहुंचे। युवकों ने डॉक्टर को घेर लिया। आरोपियों ने बिना किसी बातचीत के उन पर रॉड और पाइप से हमला शुरू कर दिया। हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्विफ्ट कार और हमलावरों की पहचान के लिए जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article