{"_id":"618912b125c3d53cbe35f096","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-dowry-murder-case-faridabad-news-noi6145795160","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, dowry murder case
बल्लभगढ़। गांव खंडेला में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता का आरोप है कि बेटी की हत्या कर फांसी पर लटकाया गया है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खेडला के अनिल कुमार ने बताया कि बेटी खुशबू की शादी 14 फरवरी 2020 को नीमका गांव निवासी हरीश के साथ की थी। शादी में ब्रेजा गाड़ी के साथ सभी जरूरी सामान के साथ 10 लाख का सोना और नकद रुपये भी दिये थे। कुछ समय बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि छोटी बेटी मुस्कान की शादी भी बड़ी बेटी के साथ उसी घर में रमेश के छोटे बेटे सागर के साथ हुई थी। 2 नवंबर की सुबह रमेश का फोन आया और बताया कि खुशबू की अचानक तबीयत खराब है। जब तक मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। साथ ही बेटी का अंतिम संस्कार बिना उनकी मर्जी के आनन फानन में कर दिया।
तीन नवंबर को वह अपनी छोटी बेटी को घर लेकर आए। जिसके बाद उसने बताया कि एक नवंबर की रात को करीब 11 बजे सास अनीता, ससुर रमेश और पति ने खुशबू के साथ मारपीट की। शोर सुनकर कमरे की ओर गई तो वह अंदर से बंद था और खुशबू की बचाओ बचाओ की आवाज आ रही थी। कुछ देर बाद सास ने कमरे से बाहर निकलते हुए उसकी गर्दन पकड़ ली। ससुर ने फोन छीन लिया और हरीश ने धमकी दी। इसके बाद ससुर और हरीश खुशबू का शव छत पर ले गए और लटका दिया। बाद में उसका पति सागर खुशबू का शव नीचे लेकर आए। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।