फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Market is ready for Kanha's birthday

Faridabad News: कान्हा के जन्मदिन को लेकर बाजार सजकर तैयार

Thu, 22 Aug 2024 10:45 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 22 Aug 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Market is ready for Kanha's birthday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी। जिले के सभी छोटे बड़े बाजार और दुकानें लड्डू गोपाल के रंग-बिरंगे वस्त्रों, झूलों तथा मिठाइयों से सज चुके हैं। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव को लेकर महिलाओं के साथ पुरुष और बच्चे खरीदारी कर रहे है। इसके अलावा लड्डू गोपाल का मनपसंद भोग बनाने की तैयारी हो रही है।

जन्माष्टमी पर घरों में पूजा अर्चना के लिए लोगों ने तैयारी शुरू कर दी है। बाजारों में कान्हा के विभिन्न प्रकार के वस्त्रों के साथ सजाने का सामान बिक रहा है। जिसको लोग खरीद रहे है। वहीं कुछ लोग इस जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू को गोपाल को भी अपने घर लाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। भीकम कॉलोनी निवासी रानी ने बताया कि वह पांच साल से लड्डू गोपाल की सेवा और पूजा-अर्चना कर रही हैं। कान्हा के जन्मदिन के दिन सुबह के समय दूध, दही, जल, शहद से स्नान कराने के बाद नए वस्त्रों को पहना कर पूजा अर्चना करती हैं। इसके बाद घर पर तैयार की गई मिठाइयों से भोग लगाया जाता है। शाम के समय मंदिरों और घरों में रात 12 बजे केक काटकर जन्मदिन मनाया जाता है। बाजारों में लोगों ने पूजा सामग्री शुरू कर दिया है। साज-सज्जा के सामानों को खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ भी जमा होने लगी है।
विज्ञापन

सजे बाजार, दाम में 30 प्रतिशत से अधिक हुई बढ़ोतरी
जिले के बाजारों में कान्हा की फैन्सी ड्रेस के साथ-साथ बांसुरी, सिहांसन, झूला, मुकुट, हाथों के कड़े, कानों की बालियां, मोर पंख सहित अन्य साज- सज्जा का सामान दुकानों पर मिल रहा है। कान्हा की पूजा अर्चना करने वाले भक्तजन अपनी पसंद का सामान खरीद रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल वस्त्रों से लेकर झूलों और साज सज्जा के सामान के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहले जो वस्त्र 50 रुपये के मिलते थे वह अब 70 से 80 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं साज सज्जा का सामान भी 40 से 60 रुपये के बीच में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

500 से 2000 रुपये तक बिक रहे लकड़ी के झूले
जन्मोत्सव के लिए सबसे ज्यादा लोग झूले को खरीदते है। इस समय दुकानों पर छोटे झूलों से लेकर बड़े झूले विभिन्न प्रकार के मौजूद है। जिसमें सबसे ज्यादा लोगों को लकड़ी और स्टील के झूले पसंद आ रहे हैं। जो कि लंबे समय तक चलेंगे। उन झूलों की कीमत 500 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed