{"_id":"606ef2b28ebc3e8d2d439f56","slug":"mandis-filled-with-lakhs-of-kattas-due-to-non-lifting-of-wheat-faridabad-news-noi575902750","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं उठान नहीं होने से लाखों कट्टों से भर गई मंडियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं उठान नहीं होने से लाखों कट्टों से भर गई मंडियां
विज्ञापन
बल्लभगढ़। अनाज मंडियों में गेहूं के कट्टों का उठान नहीं होने से अब परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मंडी के पास पड़ा खाली स्थान भी धीरे-धीरे भर गया है। इसके लिए मंडी अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक बैठक में जिला उपायुक्त से मंडी में गेहूं का उठान न होने की परेशानी रखी गई। उपायुक्त ने समस्या खत्म करने का आश्वासन दिया है।
अप्रैल माह की शुरुआत से ही फसलों की खरीद शुरू हो गई। जिले की मंडियों में ज्यादातर किसान गेहूं उपज बेचने आते हैं। ऐसे में बीते कुछ दिनों में हुई गेहूं की खरीद से मंडियां कट्टे में भरकर रखी गई फसल से भर गई हैं। फसल खरीदने वाली एजेंसी इन कट्टों में रखी फसल को ही ट्रक के माध्यम से उठाकर अपने गोदामों में ले जाती है। हालांकि जिले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी मंडियों से खरीदे गए गेहूं को उठाया नहीं गया है। ऐसे में मंडियों में रखा आढ़तियों और किसानों के लिए परेशानी बनता जा रहा है। बल्लभगढ़ आढ़ती एसोसिएशन ने अधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
एकत्र हुए डेढ़ लाख कट्टे
विभागीय आंकड़ों के अनुसार बल्लभगढ़ में करीब 1.50 लाख कट्टों से मंडी अट गई है। मोहना मंडी में करीब 3.80 लाख कट्टे रखे हुए हैं। इसी तरह तिगांव मंडी में इन कट्टों की संख्या करीब 35 हजार है। फतेहपुर बिल्लौच की मंडी में 30 कट्टे रखे हैं। ओल्ड फरीदाबाद में 1676 कट्टे रखे हैं। यह आंकडे़ बृहस्पतिवार दोपहर तक के हैं। गेहूं की खरीद देर रात तक जारी रही। आलम यह हो गया है कि फतेहपुर बिल्लौच के गांव की मंडी में गेहूं बगैर किसी शेड के खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है।
विज्ञापन
जल्द शुरू होगा कार्य
जिला उपायुक्त के साथ बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारी की बैठक हुई थी। बैठक में मंडियों में गेहूं उठान को लेकर आई समस्या से जिला उपायुक्त को अवगत कराया है, उम्मीद है देर जल्द ही उठान का कार्य शुरू हो जाएगा। - ऋषि कुमार, सचिव मार्केट बल्लभगढ़