{"_id":"68b490b4dd9eac16b10bcd99","slug":"man-ki-bat-faridabad-news-c-24-1-gr11004-117450-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पलवल में 400 से ज्यादा बूथों पर सुनी गई मन की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पलवल में 400 से ज्यादा बूथों पर सुनी गई मन की बात
विज्ञापन
एंकर- मन की बात’ का 125वां एपिसोड: पलवल में 400 से ज्यादा बूथों पर हुआ सामूहिक श्रवण-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा—कार्यक्रम जन-जन से जुड़ने का सशक्त माध्यम; कार्यकर्ताओं संग दुकानों व मोहल्लों में भी लोगों ने सुना प्रसारण
पलवल,हथीन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 125वां एपिसोड रविवार को जिलेभर में बड़े उत्साह के साथ सुना गया। जिला पलवल में 400 से अधिक पोलिंग बूथों पर कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने सामूहिक श्रवण किया।
न्यू कॉलोनी स्थित वृंदा अपार्टमेंट में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कार्यकर्ताओं व नागरिकों संग कार्यक्रम का प्रसारण सुना। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ देशभर के नागरिकों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके जरिए प्रधानमंत्री आम नागरिकों के अनुभव और योगदान को सामने रखते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव और प्रेरणा का संचार होता है। गौतम ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दे रही है, जिससे छोटे उद्यमी वैश्विक पहचान प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन
वहीं हथीन में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज पांडे ने मजदूरों, पेंटरों, मिस्त्रियों और बढ़इयों के साथ मिलकर कार्यक्रम सुना। उन्होंने कहा कि इस प्रसारण से समाज के सभी वर्गों को जोड़ा जा रहा है। मण्डल अध्यक्ष सौरभ सिंगला, महामंत्री हरकेश शर्मा, सुधीर कुमार आर्य और बलबीर शर्मा ने भी विभिन्न स्थानों पर ‘मन की बात’ सुनने का आयोजन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथों पर हुए इन कार्यक्रमों की तस्वीरें और वीडियो पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप पर साझा किए। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, एलडी वर्मा, प्रवीण ग्रोवर, सचिन ग्रोवर सहित कई कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।