फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man breathing stopped after being hit by a bull a person saved his life by giving CPR

मौत के मुंह से निकला राहुल: सांड की टक्कर से युवक की थमी सांसें, मसीहा बनकर आए अमरीक ने ऐसे बचाई जान; Video

Fri, 22 Nov 2024 06:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 22 Nov 2024 06:41 PM IST
सार

हमले में युवक राहुल अचेत हो गया और उसकी दिल की धड़कन भी बंद हो गई। पहले लोगों ने पानी का छिड़काव कर उसको बचाने की कोशिश की लेकिन उसको होश नहीं आया। इस दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने युवक को करीब 30 सेकंड तक सीपीआर दिया तो राहुल को होश आ गया।
 

विज्ञापन
man breathing stopped after being hit by a bull a person saved his life by giving CPR
पीड़ित राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ स्थित श्याम डबुआ कॉलोनी में ड्यूटी से घर जा रहे युवक को पीछे से सांड (नंदी) ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक दूर जाकर गिरा और अचेत हो गया। राहगीरों ने देखा कि युवक सांस चलनी भी बंद हो गई। लोगों ने पहले पानी का छिड़काव किया लेकिन युवक को चेतना नहीं आई। एक राहगीर ने अचेत युवक सीपीआर दिया तो युवक के दिल की धड़कन चलने लगी और वह चेतना में आ गया।

विज्ञापन


श्याम डबुआ कॉलोनी में 24 वर्षीय राहुल ड्यूटी करने के बाद रात 9 बजे अपने घर पैदल जा रहा था। इस दौरान पीछे से एक सांड ने उसे सींगों से टक्कर मार दी। हमले में राहुल कुछ दूर जा गिरा। ए ब्लॉक के मकान नंबर 466 निवासी अमरीक सिंह का पोता बाहर खेल रहा था। उसने सांड को टक्कर मारते हुए देखकर अमरीक सिंह को जानकारी दी। अमरीक सिंह बाहर निकले, इस दौरान कुछ अन्य स्थानीय लोग और राहगीर भी इकट्ठा हो गए। हमले में युवक राहुल अचेत हो गया और उसकी दिल की धड़कन भी बंद हो गई। पहले लोगों ने पानी का छिड़काव कर उसको बचाने की कोशिश की लेकिन उसको होश नहीं आया। इस दौरान वहां मौजूद एक राहगीर ने युवक को करीब 30 सेकंड तक सीपीआर दिया तो राहुल को होश आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार को किया था क्षतिग्रस्त
अमरीक सिंह ने बताया कि उनकी साली रेखा पड़ोस में रहती है। वह अपनी गाड़ी को घर के बाहर खड़ी करती है। एक सप्ताह पहले इसी सांड ने उनकी साली की गाड़ी के शीशे को तोड़ दिया था। साथ ही बोनेट भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस सांड की शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आजकल लावारिश पशुओं को पकड़ने का अभियान चलने की सूचना मिल रही है लेकिन शिकायत के बाद यहां इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि समय रहते युवक को सीपीआर नहीं मिलता तो उसकी जान भी जा सकती थी। नगर निगम के स्वच्छता निरीक्षक बिशन स्वरूप तेवतिया ने बताया कि वह जल्द इस लावारिस गोवंश को पकड़ कर गोशाला में छुड़वा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed