फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   man beaten by his in laws, injured, report filed

पत्नी से रहती थी अनबन, ससुरालियों ने घर में घुसकर दामाद को पीटा

Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
man beaten by his in laws, injured, report filed
बल्लभगढ़। गांव घरौड़ा में पत्नी से अनबन रहने के कारण ससुराल पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर दामाद की पिटाई कर दी और बेटी को साथ ले गए। थाना छांयसा पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव घरौड़ा निवासी प्रयास त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह हापुड़, उत्तर प्रदेश निवासी छवि से हुआ था। प्रयास के अनुसार उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी होने के कारण अनबन रहती थी। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार तड़के करीब 4.30 बजे ससुराल पक्ष के लोग अचानक घर में घुस आए। उन्होंने आते ही प्रयास के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग छवि को भी अपने साथ ले गए। थाना छांयसा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर ईश्वर, देव, बंटी, बजनु, अनमोल और अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई खेमचंद ने बताया कि मामला घरेलू कलह का है। ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed