{"_id":"69fa47b9e7da2fc8840e95f8","slug":"man-arrested-for-selling-account-to-fraudsters-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69205-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ठगों को खाता बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ठगों को खाता बेचने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
-खाते में आए थे ठगी के 14.44 लाख रुपये, सेक्टर-55 निवासी व्यक्ति से हुई थी धोखाधड़ी, साइबर थाना एनआईटी की टीम ने मध्य प्रदेश से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शेयर बाजार के आईपीओ में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लाखों की ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चार मई को मध्य प्रदेश के सरदार पटेल नगर निवासी मुरारी भाई पटेल को पकड़ा है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी मुरारी भाई पटेल जिला दमोह में एक साइबर कैफे चलाता है। उसने ठगों को अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी की 14 लाख 44 हजार रुपये की राशि प्राप्त हुई थी। इस मामले में सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 29 अगस्त 2025 को उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में उसे आईपीओ अलॉटमेंट के नाम पर 850 प्रतिशत लाभ का झांसा दिया गया और एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया।
झांसे में आकर निवेश करना शुरू किया तो कुछ ही समय में उसकी पोर्टफोलियो में 97 लाख रुपये दिखने लगे। जब पीड़ित ने यह राशि निकालनी चाही, तो ठगों ने सर्विस फीस के नाम पर और पैसों की मांग की। इसके बाद पीड़ित ने 14 लाख 44 हजार 343 रुपये और जमा कर दिए। इस प्रकार ठगों ने पीड़ित से कुल 39 लाख 95 हजार 343 रुपये ठग लिए। साइबर थाना एनआईटी ने प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को पकड़ा है।