फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   main accused arrested in attempted to murder case

हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2021 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
main accused arrested in attempted to murder case
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बुलंदशहर यूपी निवासी दीपक के रूप में हुई है। आरोपी ने रुपयों के लेनदेन को लेकर गोली चलाई थी। इसमें पीड़ित बाल-बाल बच गया था। पुलिस एक आरोपी सुमित निवासी सेक्टर-55, फरीदाबाद को पहले ही पकड़ चुकी है। आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा, तीन कारतूस, एक खाली खोल और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है। बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला रुपयों के लेनदेन का है। आरोपी दीपक को जुआ खेलने की लत है। वह भारी रकम हार चुका था। दीपक ने पीड़ित सचिन से रुपये उधार लिए थे। जब सचिन ने दीपक से अपने रुपये मांगे तो उसने आनाकानी की। सचिन ने मामले की शिकायत दीपक के पिता से की। इस कारण वह उससे नाराज हो गया। आरोपी ने अपने साथी सुमित के साथ मिलकर 22 फरवरी की रात सचिन को अकेला पाकर उसे डबुआ कॉलोनी में घेर लिया और उस पर गोली चला दी। गोली सचिन के कान के पास से निकल गई। इसमें वह बाल-बाल बच गया। लेकिन पिस्तौल से निकले छर्रे ने उसके गाल और कान को चोटिल कर दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें आरोपी सुमित को 22 की रात को ही सेक्टर-55 से गिरफ्तार कर लिया गया था। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर दीपक को 24 फरवरी को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed