{"_id":"6868209303cbcef768032cb4","slug":"mahapanchayat-will-be-held-on-july-13-to-protest-against-the-demolition-action-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46563-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में 13 जुलाई को होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में 13 जुलाई को होगी महापंचायत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रशासन की तरफ से अनंगपुर में लिए जा रहे बुलडोजर एक्शन के विरोध में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने महापंचायत का निर्णय लिया है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने 13 जुलाई को महापंचायत के आयोजन की घोषणा की।
महापंचायत का आयोजन सूरजकुंड में किया जाएगा। महापंचायत के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी आमंत्रित किया गया है।
महापंचायत में लाखों लोगों के एकत्रित होने की संभावना जताई जा रही है। इसमें यूपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य प्रदेशों के लोग शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के कई नेता यहां पहुंच चुके हैं। अब राहुल गांधी के महापंचायत में पहुंचने की संभावना है। अनंगपुर चौक पर पिछले कई दिनों से ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसके बाद भी मंगलवार को प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर तीन घरों को तोड़ दिया था। इसके बाद लोगों की तरफ से जमकर विरोध किया गया। ग्रामीणों ने इसको लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर से गुहार लगाई थी। इसके बाद फिलहाल प्रशासन ने तोड़फोड़ का काम रोक दिया है लेकिन ग्रामीण लिखित में आर्डर की मांग कर रहे हैं।
शुक्रवार को अनंगपुर चौक पर एकत्रित हुए मेवला महाराजपुर, लक्कड़पुर और तुगलकाबाद के लोगों ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया। स्थानीय निवासियों की मांग है कि गांव को लाल डोरा में शामिल किया जाए। अनंगपुर के प्रवेश द्वार पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने में नोएडा से भी काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन
इस मौके पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय प्रताप ने कहा कि यह सरकार की मनमर्जी है। उनकी तरफ से गलत तथ्य सुप्रीम कोर्ट में दिए गए। यह वन विभाग की जमीन नहीं है। 1500 साल से बसे गांव को अवैध बताया जा रहा है। इतनी बड़ी आबादी कहां जाएगी, उसकी आजीविका का क्या होगा, इस पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मौके पर यहां पहुंचे किसान मजदूर संघर्ष मोर्चे के अध्यक्ष डॉ विकास प्रधान और जिला उपाध्यक्ष सरोज भाटी ने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ हैं। महापंचायत की अध्यक्षता कर रहे लोगों ने बताया कि गांव को बचाने के लिए एकजुट होकर अपनी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाएंगे। लोगों ने गांव को लाल डोरा की सीमा में शामिल करने की मांग की।
निगम ने लोगों से की मलबा हटाकर जगह साफ करने की अपील : निगम के अधिकारियों के अनुसार न्यायालय के आदेशों पर फरीदाबाद के गांव अनंगपुरए लकड़पुर, मेवला महाराजपुर और अनखीर में पड़ने वाले वन क्षेत्र में की गई तोड़फोड़ के बाद अब नगर निगम ने न्यायालय के आदेशों की पालना करते हुए ऐसे सभी लोगों से अपील की है कि वह मौके पर पड़े अपने कीमती सामान लोहा, गाटर अथवा अन्य सीएनडी वेस्ट को स्वयं हटा लें अन्यथा मौके पर पड़े सामान को निगम द्वारा उठा लिया जाएगा, जिसका हरजा खर्चा भी उपरोक्त सामान के मालिकों से लिया जाएगा। जिसके लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।