फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Madhubani painting is showcasing folk art and culture

Faridabad News: मधुबनी पेंटिंग लोककला और संस्कृति को कर रही प्रदर्शित

Mon, 02 Feb 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Madhubani painting is showcasing folk art and culture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में बिहार की मधुबनी पेंटिंग वहां की लोक कला व संस्कृति को प्रदर्शित कर रही है। मेले में आए मधुबनी कलाकार अंकित कुमार ने बताया कि पेंटिंग बनाने के लिए पहले हाथ से कागज तैयार किया जाता है और फिर उस पर पेंटिंग की जाती है। पेंटिंग बनाने के लिए प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाता है। अंकित के अनुसार एक पेंटिंग बनाने में एक महीने तक का समय लग जाता है। उन्होंने अपनी स्टॉल पर रामायण, महाभारत और प्रकृति से संबंधित कलाकृतियों को प्रदर्शित किया है।

उनकी स्टॉल पर 25 रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की कलाकृतियां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नानी निर्मला देवी ने इस मेले में आना शुरू किया था। उसके बाद उनकी मां ममता देवी आईं। अब वह आ रहे हैं। उनकी तीसरी पीढ़ी आ रही है। उन्होंने बताया कि उनकी मां को नेशनल अवॉर्ड मिला है। वहीं उनकी नानी को स्टेट अवार्ड मिला है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनकी पेंटिंग में जिस कागज का इस्तेमाल किया जाता है उस कागज को वह खुद बनाते हैं। जिसमें कागज के साथ रूई भी होती है। कागज को बनाने के बाद उसके ऊपर प्राकृतिक रंग से पेंटिंग किया जाता है। वह करीब 20 साल से इस मेले में आ रहे हैं। उनकी पेंटिंग को लोग काफी पसंद करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अलग तरह का होता है कागज

उन्होंने बताया कि उनकी पेंटिंग में जिस कागज का इस्तेमाल किया जाता है उस कागज को वह खुद बनाते है। जिसमें कागज के साथ रूई भी होती है। उस कागज को बनाने के बाद उसके ऊपर प्राकृतिक रंग से पेंटिंग को किया जाता है। उनको एक पेंटिंग को बनाने में कई बार एक महीने का समय लगता है तो कहीं बाद दो से तीन महीने भी लग जाते है। वह करीब 20 सालों से इस मेले में आ रहे है। उनकी पेंटिंग को लोग काफी पसंद करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed