फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Made students aware about the ill effects of drugs

Faridabad News: नशे के दुष्परिणाम के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 06 Dec 2024 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Made students aware about the ill effects of drugs
1800 से अधिक छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सामुदायिक पुलिस की ओर से डीएवी पब्लिक स्कूल, आईएचएस कॉलेज और जेसी बोस विश्वविद्यालय में पुलिस की पाठशाला के तहत 1800 से अधिक छात्रों को नशे के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड, डायल 112 और महिला सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस की ओर से लोगों को विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक से यातायात नियमों का संदेश दिया गया। इसमें सामुदायिक पुलिसिंग टीम ने टिक के सहयोग से नुक्कड़ नाटक का मंचन करवाया। इसमें वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करना, कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य, दो पहिया वाहन चालक और सह चालक दोनों हेलमेट पहनें, रेड लाइट पर जंप न करें, सड़क पार करते समय सतर्क रहें, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही हिट एंड रन मामलों में मिलने वाले मुआवजे के बारे में समझाया, इसमें मृतक के परिजनों को 2 लाख का मुआवजा, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को 50 हजार का मुआवजा दिया जाता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को ट्रिप मॉनिटरिंग की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया, ताकि वे यात्रा के दौरान अपने परिजनों से संपर्क में रहें और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित कर सकें। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed