{"_id":"687a9c0fe6b2dd4e5c060abd","slug":"made-aware-about-fundamental-duties-and-women-safety-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47435-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मौलिक कर्तव्यों और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मौलिक कर्तव्यों और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला पुलिस के स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम के अंतर्गत सेक्टर-85 स्थित अरावली इंटरनेशनल स्कूल और फतेहपुर चंदीला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को सामाजिक जिम्मेदारियों, नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भावना से जोड़ना था।
कक्षा के दौरान विद्यार्थियों को मौलिक कर्तव्यों, महिला सुरक्षा और नशा मुक्त भारत जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया और कैडेट्स को कार्यक्रम की मूल अवधारणा से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि एक कैडेट को न केवल अनुशासित रहना चाहिए, बल्कि समाज में एक आदर्श नागरिक की भूमिका भी निभानी चाहिए। इस दौरान एसपीसी गान, पुलिस विभाग की संरचना और विभिन्न रैंकों की जानकारी दी गई। सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों में नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।