फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Luck ranked 21st in the state

Faridabad News: प्रदेश में 21वें स्थान पर रहा फरीदाबाद

Fri, 15 May 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Luck ranked 21st in the state
परिणाम में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठने लगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा बोर्ड की कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हो गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का परीक्षा परिणाम बेहद निराशाजनक रहा। परिणाम में छह प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वर्ष 2025 में फरीदाबाद प्रदेश में 19वें स्थान पर था, जो इस वर्ष 21वें स्थान पर पहुंच गया है। लगातार गिरते परिणाम से जिले की शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

सत्र 2025-26 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 85.05 प्रतिशत रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 91.63 प्रतिशत था। परिणाम जारी होने के बाद विद्यालयों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सफल छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों, सहपाठियों और शिक्षकों के साथ खुशी बांटी।
विज्ञापन


परिणाम घोषित होने के बाद ऑनलाइन देखने के लिए विद्यार्थियों को खूब इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे परीक्षा परिणाम ऑनलाइन जारी हुआ। जारी होने के तुरंत बाद ट्रैफिक आ जाने से परिणाम देखने में छात्रों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वर्ष 2025-26 में आयोजित इस परीक्षा में 21648 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में 18412 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 556 विद्यार्थी दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले कुछ वर्षों में जिले का स्थान

वर्ष परीक्षार्थी पास री-अपीयर फेल पास % प्रदेश में स्थान
2026 21648 18412 2680 556 85.05 21वां
2025 21161 19389 1271 501 91.63 19वां
2024 21571 20142 1031 398 93.38 20वां
2023 20904 10906 3596 6402 52.17 21वां
2022 21874 15076 623 6161 68.92 16वां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed