{"_id":"66d75507579b3f908006abcb","slug":"lost-two-and-a-half-lakh-rupees-in-pursuit-of-huge-profits-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30155-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोटे मुनाफे के चक्कर में गंवाए ढाई लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोटे मुनाफे के चक्कर में गंवाए ढाई लाख
Tue, 03 Sep 2024 11:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 03 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
बल्लभगढ़। मानव संसाधन विभाग के प्रमुख के साथ घर बैठे मुनाफा कमाने के चक्कर में ढाई लाख रुपये गंवाने का मामला सामने आया है। प्रमुख को विदेशी होटल बुक करने का कार्य दिया गया था। थाना साइबर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 4 आर निवासी अभिषेक ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में मानव संसाधन विभाग के प्रमुख पद पर कार्यरत हैं। उनके पास नवंबर 2023 को घर बैठे मुनाफा कमाने के लिए सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप कॉल आई। आरोपी साइबर ठग ने अपना नाम स्नेहा जॉर्ज बताया। वह अपने आप को होटल हिल्टन वर्ल्ड वाइड ग्रुप से जुड़ी हुई है, जो कि अमेरिका की कंपनी है। कंपनी होटल के प्रमोशन का काम करती है। उनको घर बैठे सिर्फ होटल का प्रमोशन सोशल मीडिया के जरिए करना है। उनको टेलीग्राम टास्क ग्रुप में स्नेहा जॉर्ज, राजेश राजपूत व विक्रम सिंह ने 30 होटलों की बुकिंग करने को कहा। इसके लिए आरोपी साइबर ठग ने उनको 10 हजार रुपये दिए। जिसके बाद आरोपियों ने उनको ज्यादा मुनाफे का लालच देते हुए कहा कि अगर वह 30 होटलों की बुकिंग का एक सेट पूरा करते हैं तो उनको 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। उसके बाद उनको डीलक्स एजेंट के नाम पर विभिन्न तरीकों से ढाई लाख रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। जब आरोपी ने उनको कहा कि अगर वह चार लाख 80 हजार रुपये और देते है तो उनको करीब 8 लाख रुपये मुनाफे के साथ वापस मिलेंगे। जिस पर उनको शक हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है।