फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lost six canters in the greed of earning 70 thousand rupees a month

Faridabad News: 70 हजार रुपये महीना कमाने के लालच में गंवा दिए छह कैंटर

Sun, 12 Mar 2023 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Lost six canters in the greed of earning 70 thousand rupees a month
70 हजार रुपये महीना कमाने के लालच में गंवा दिए छह कैंटर
विज्ञापन

दिल्ली के ठगों के जाल में फंस गया ट्रांसपोर्टर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर इलाके के ट्रांसपोर्टर ने 70 हजार महीना कमाने के चक्कर में अपने छह कैंटर गंवा दिए। दिल्ली के एक ठग ने ट्रांसपोर्टर को जाल में फंसाकर दिल्ली स्थित एक कंपनी में गाड़ी लगवाने का झांसा दिया था। आरोपी ने कहा वह प्रति गाड़ी महीने के 70 से 80 हजार रुपये दिला देगा। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसजीएम नगर निवासी जोगेन्द्र प्रसाद तिवारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया उनका बाटा चौक पर अमन गुड्स कैरियर के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम है। दिसंबर 2021 में उनके कार्यालय पर दिल्ली के जामिया नगर निवासी इफ्तखार उर्फ वसीम नाम का व्यक्ति आया था। आरोपी ने कहा उसका बड़ी कंपनियों से संपर्क है। उसके कैंटर कंपनियों में लगवाकर मोटा किराया दिला सकता है। 29 जनवरी 2022 को आरोपी दिल्ली के मुंडका स्थित एक कंपनी में लगवाने का झांसा देकर एक कैंटर ले गया। कुछ दिन बाद फरवरी-2022 मे पांच कैंटर भी ले गया। जोगेंद्र के पास अपने कैंटर नही थे उसने पांच गाड़ी अपने एक जानकार की उपलब्ध कराई थी। छह कैंटर ले जाने के बाद आरोपी ने फोन उठाने बंद कर दिए। जिस कंपनी में केंटर लगाने की बात कही थी मौके पर कंपनी भी नहीं है। अदालत के आदेश पर एसजीएम नगर थाना पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed