फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lord Parshuram is the pillar of inspiration of Sanatan Dharma: Praveen Joshi

सनातन धर्म की प्रेरणा के स्तंभ हैं भगवान परशुराम : प्रवीण जोशी

Wed, 30 Apr 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram is the pillar of inspiration of Sanatan Dharma: Praveen Joshi
कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर 10 स्थित राजस्थान भवन में खांडल विप्र सभा फरीदाबाद की ओर से भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर भगवान परशुराम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम केवल एक युगपुरुष नहीं, बल्कि सनातन धर्म की प्रेरणा के स्तंभ हैं। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा, सत्य और धर्म की राह को जीवन में अपनाना चाहिए। अजय गौड़ ने भगवान परशुराम को ज्ञान, वीरता और धर्म रक्षा के आदर्श के रूप में नमन करते हुए कहा कि उनकी जीवन गाथा आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने और धर्म के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देती है। इसके अलावा कार्यक्रम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मोहयाल सभा फरीदाबाद द्वारा एनएच-5 नेशन हट के मोहयाल भवन में सुंदरकांड का पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़खल के विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन सभा की संरक्षक सुमन दत्ता ने किया। इस अवसर पर धनेश अदलखा ने कहा कि परशुराम जयंती का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। भगवान परशुराम किसी समाज विशेष के आदर्श नहीं हैं, वह संपूर्ण हिंदू समाज के हैं और वह चिरंजीवी हैं। प्रधान रमेश दत्ता ने कहा कि त्रेतायुग से द्वापर युग तक भगवान परशुराम के लाखों शिष्य थे। परशुराम ने ही महाभारत काल के वीर योद्धाओं भीष्म द्रोणाचार्य और कर्ण को अस्त्र शस्त्रों की शिक्षा दी थी। इस मौके पर निशा दत्ता, सुमन दत्ता, गायत्री छिब्बर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed