फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Looted two lakh rupees after assaulting the medical store operator

Faridabad News: मेडिकल स्टोर संचालक से मारपीट कर दो लाख रुपये लूटे

Sun, 12 Mar 2023 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Looted two lakh rupees after assaulting the medical store operator
- बाइक खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित गोपी कॉलोनी में शनिवार शाम बदमाशों ने एक मेडिकल स्टोर संचालक से झगड़ा कर दो लाख रुपये लूट लिए। बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जो देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दो दर्जन से ज्यादा लोग एक दूसरे को पीटने लगे। दुकानदार के पिता व कुछ युवकों को गंभीर चोट आई है। उन्हें बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झगड़े के कारण पूरे बाजार में तनाव का माहौल है। कुछ लोगों ने मारपीट की घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोपी काॅलोनी निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह यहां परिवार के साथ रहते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उनका मेडिकल स्टोर है। शनिवार शाम पत्नी का फोन आया कि दुकान में कुछ लड़के घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ कर रहे हैं। आरोपियों ने उनके पिता के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर गल्ले से करीब दो लाख रुपये लूट लिए। महिला ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवीर ने बताया कि बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था। दुकानदार ने एक युवक को दुकान के बाहर बाइक पार्क करने से मना किया था। इस बात से नाराज युवक ने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार के साथ मारपीट की है। शिकायत के आधार पर लूटपाट, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वायरल वीडियो और दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

---
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शनिवार शाम को हुए झगड़े का आसपास के लोगों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। रविवार सुबह से वीडियो शहर में वायरल हो रहा है। वीडियो में बदमाश मेडिकल स्टोर के बाहर मारपीट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने हाथ में ईंट पत्थर भी उठा रखे हैं। वीडियो में बदमाश भागते भी नजर आ रहे हैं। मारपीट के दौरान आसपास अफरातफरी का माहौल रहा। बदमाश दुकानदार व उसके कर्मचारियों को सड़क पर गिराकर पीट रहे हैं। कुछ लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed