फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   looted 3.35 lakh rupees from ATM

मुजेसर में एटीएम मशीन का पासवर्ड हैक कर 3.35 लाख रुपये चुराए

Wed, 28 Aug 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
looted 3.35 lakh rupees from ATM
फरीदाबाद। थाना मुजेसर क्षेत्र स्थित सेक्टर-23ए में टाटा इंडीकैश के एटीएम का पासवर्ड हैक कर चोरों ने उसमें रखे 3,35,900 रुपये चोरी कर लिए। मशीन का पासवर्ड एटीएम में नगदी डालने वाले दो ही अधिकारियों को पता था। कंपनी के अधिकारी का आरोप है कि घटना से पहले मशीन के सुपरवाइजर भी वहां आए थे, मगर उन्होंने इस बारे में कोई शिकायत नहीं की। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोलडबंद एक्सटेंशन, बदरपुर दिल्ली निवासी दिलीप सिंह ने मुजेसर थाने में दी शिकायत में बताया कि वह एसआईपीएल कंपनी में एटीएम नगदी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। 26 अगस्त की शाम उन्हें कंपनी के हेल्प डेस्क से सूचना मिली कि सेक्टर-23ए निम्स अस्पताल में लगे एटीएम से नगदी नहीं निकल रही है। इस पर वह अपनी टीम के सदस्य बाबूलाल, हरीशचंद्र और विनोद के साथ आए और एटीएम को चेक किया। मशीन का चेक करने पर पता चला कि एटीएम का किसी ने पासवर्ड हैक करके मशीन में मौजूद रुपये चोरी कर लिए।
विज्ञापन

मशीन का पासवर्ड दिलीप सिंह के अलावा उनकी टीम में शामिल बाबू लाल को ही पता था। दिलीप सिंह ने बताया कि वह उस मशीन पर आखिरी बार 24 अगस्त को करीब पौने दो बजे आए थे। एटीएम पर गजेंद्र सिंह चौहान सुपरवाइजर हैं। वे भी वहां आए थे और उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी थी। इसके बावजूद उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को नहीं दी और न ही कहीं शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि एटीएम बूथ में न तो कोई सीसीटीवी कैमरा लगा था और न ही कोई सुरक्षाकर्मी तैनात था। ऐसे में पुलिस को शक है कि मशीन का पासवर्ड हैक कर नगदी निकालने में कंपनी के ही किसी जानकार का हाथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed