फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Locks hanging on government offices due to strike

Faridabad News: हड़ताल से कई सरकारी कार्यालयों पर लटके ताले, लोग हुए हलकान

Thu, 06 Jul 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Locks hanging on government offices due to strike
हड़ताल से सरकारी कार्यालयों पर लटके ताले, लोग हलकान
विज्ञापन

क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल से रजिस्ट्री, प्रॉपर्टी आईडी, सीवर-पानी और हाउस टैक्स भरने जैसे कार्य प्रभावित

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। क्लर्क एसोसिएशन की हड़ताल से सरकारी कार्यालयों में कामकाज दूसरे दिन भी ठप रहा। इससे रजिस्ट्री, ड्राइविंग, जन्म प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, सीवर-पानी और गृहकर भरने का काम प्रभावित रहा। इसके अलावा छात्रों को दाखिले के लिए निवास प्रमाणपत्र बनवाने में भी परेशानी हुई। लघु सचिवालय के कई कार्यालयों में ताले लटके होने से लोगों को निराश लौटना पड़ा।
क्लर्क एसोसिएशन बुधवार से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। इसमें नगर निगम, तहसील, एसडीएम कार्यालय के साथ अन्य सरकारी विभागों में कार्य प्रभावित रहे। तहसीलदार भूमिका लांबा ने बताया कि उप मंडल कार्यालय में रोज 80-90 रजिस्ट्रियां होती है, लेकिन हड़ताल की वजह से एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के कई कार्यालयों में भी ताले लटके रहे। इसमें एसडीएम कार्यालय फरीदाबाद और पंचायत विभाग समेत अन्य कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। इन कार्यालयों के कर्मचारी धरने पर बैठे रहे। बड़खल तहसील में भी रजिस्ट्री और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने समेत अन्य कार्य नहीं हो सके, हालांकि कार्यालयों में संविदा कर्मचारियों की मदद से काम जारी रखने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
प्रॉपर्टी आईडी सही कराने का काम बाधित
नगर निगम के एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ जोन में 200 से ज्यादा क्लर्क हड़ताल पर रहे। ऐसे में निगम प्रॉपर्टी आईडी सही कराने का काम प्रभावित रहा। इसके अलावा सीवर-पानी और गृहकर जमा करने का काम पूरी तरह बंद रहा। सरकार इस माह तक गृहकर जमा करने पर ब्याज में 30 फीसदी का छूट दे रही है। नागरिक सुविधा केंद्र के कर्मचारियों के हड़ताल में जाने से पूरे कार्यालय में सन्नाटा रहा।

---
कर्मचारियों का लघु सचिवालय पर प्रदर्शन
क्लर्क एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय सेक्टर-12 पर धरना प्रदर्शन किया। रोडवेज डिपो महासंघ प्रधान सोनू नागर ने बताया कि डिपो के इंस्पेक्टर कैश जमा करने के साथ ही टिकट वेरिफाई भी कर रहे है। हरियाणा सरकार को लिपिक वर्ग और परिचालकों का 35,400 मानदेय शीघ्र देना चाहिए।
---
नागरिक केंद्र पर हुए कामकाज
नागरिक सेवा और अटल केंद्रों पर ऑनलाइन कार्य हुए। यहां पर संविदा वाले कर्मचारी लोगों के परिवार पहचानपत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड समेत ऑनलाइन सेवाओं के कार्य जारी रहे।

---
उपायुक्त कार्यालय के सामने विरोध
फरीदाबाद। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान सूर्य प्रताप ने की। नगर निगम कर्मचारी संघ के प्रधान रमेश जागलान की अध्यक्षता में निगम के 100 कर्मचारियों के साथ पहुंचकर हड़ताल का समर्थन किया। हड़ताल में क्लर्क एसोसिएशन वेलफेयर के उपप्रधान प्रीतम सिंह, ताराचंद व हरी किशन, प्रदीप कुमार, सुमन रानी व वीरेंद्र सिंह नगर निगम फेडरेशन के महासचिव दशरथ, नरेश बैसला, अत्तर सिंह बढ़ाना, सुरजीत नागर, देवेंद्र पहलवान ने संबोधित किया। जिला प्रधान सूर्य प्रताप व रमेश जागलान ने बताया कि जब तक हरियाणा सरकार लिपिकीय वर्ग को 35,400/- का मूल वेतन का मान नहीं देती तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed