फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lineman died due to electric shock during repair work

Faridabad News: मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत

Tue, 29 Jul 2025 01:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Lineman died due to electric shock during repair work
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

सेक्टर-58 क्षेत्र में सोमवार सुबह बिजली विभाग के 37 वर्षीय कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। मूल रूप से पलवल जिले के रामगढ़ गांव के रहने वाले सतीश कुमार हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सेक्टर-58 बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन


सेक्टर-58 में स्थित एक निजी कंपनी में बिजली लाइन को सुधारने के लिए सतीश को भेजा गया था। काम के दौरान वह 11 हजार वोल्ट की लाइन पर मरम्मत कर रहे थे तभी अचानक बैकअप करंट आने से उन्हें जोरदार झटका लगा और वह ऊंचाई से गिर गए। उन्होंने अन्य कर्मचारियों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि सतीश पिछले करीब 15 वर्षों से लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। उसकी उम्र लगभग 37 साल थी और उसके दो बेटे हैं। जिनकी उम्र 16 और 14 साल है। वहीं
विज्ञापन


बिजली विभाग के सेक्टर-58 एरिया कार्यकारी अभियंता संजय मंगला ने कहा कि विभाग की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। हादसे का जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिजली विभाग की पॉलिसी के तहत परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed