फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Line supervisor dies under suspicious circumstances in the company

Faridabad News: कंपनी में संदिग्ध हालात में लाइन सुपरवाइजर की मौत

Wed, 11 Mar 2026 11:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Line supervisor dies under suspicious circumstances in the company
सैकड़ों कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना शुरू किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित हेलमेट निर्माता कंपनी स्टड्स में बुधवार को सैकड़ों कर्मचारियों ने काम बंद कर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का विरोध कंपनी के लाइन सुपरवाइजर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मुकेश पाल (42) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था और पिछले करीब 18 वर्षों से कंपनी में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात नाइट ड्यूटी के दौरान अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने के बावजूद कंपनी प्रबंधन की ओर से मुकेश को बाहर जाने के लिए गेट पास नहीं दिया गया। इस वजह से उसे समय पर इलाज नहीं मिल सका और उसकी मौत हो गई।

मृतक के भाई धीरज ने बताया कि मुकेश की तबीयत खराब होने की खबर परिवार को देरी से दी गई। उनका आरोप है कि कंपनी स्टाफ ने घटना की जानकारी तब दी, जब मुकेश की मौत हो चुकी थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी प्रबंधन की ओर से अब तक मौत को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


घटना से नाराज कर्मचारियों ने बुधवार सुबह काम बंद कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग है कि परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी दी जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। सूचना मिलते ही सेक्टर-58 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों व कंपनी प्रबंधन से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed