{"_id":"65d78417690eeef98c025905","slug":"letter-written-to-the-prime-minister-on-non-arrest-of-the-accused-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21061-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पांच जनवरी को भनकपुर गांव में महिला की संदिग्ध मौत मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस पर मृतका के परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा किया है। इसके लिए परिजनों ने प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा है। पुलिस ने मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज कर रखा है।
मथुरा के गांव कामर निवासी रितु की शादी 26 जून 2023 को भनकपुर गांव के रहने वाले केशव के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है ससुराल के लोग 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने पांच जनवरी को महिला की हत्या कर दी। इधर ससुराल पक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए रितु की मौत का कारण सीढ़ियों से गिरना बताया था। पुलिस ने पति, सास-ससुर, देवर व जेठ समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। मृतका के पिता राजेंद्र का कहना है पुलिस ने केशव को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। आरोप है कि उनके ऊपर फैसला करने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, मानव अधिकार आयोग तक शिकायत कर चुका है।
वर्जन- आरोपी अपने घर से फरार हैं। कई बार दबिश दी जा चुकी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर भी लगा रखे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -अनूप सिंह -सेक्टर-58 थाना प्रभारी