{"_id":"6abab6a7c45b0c4c38094ff5","slug":"lawyers-meet-dcp-crime-to-demand-quashing-of-the-case-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81259-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुकदमा निरस्त कराने की मांग, डीसीपी क्राइम से मिले अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुकदमा निरस्त कराने की मांग, डीसीपी क्राइम से मिले अधिवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सैनिक कॉलोनी-मस्जिद मोड़ पर कुछ समय पूर्व रात के समय ट्रैफिक लाइट पर एक अधिवक्ता और चौक पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प होने की बात सामने आई थी। पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिला न्यायालय में हड़ताल घोषित कर दी थी। इसके बाद अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता से मुलाकात कर घटना पर रोष जताया और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस आयुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी को मामले का उचित निपटारा करने के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए एसीपी राजीव कुमार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
इसी क्रम में जिला बार एसोसिएशन, फरीदाबाद के प्रधान विवेक रावत, वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ और अधिवक्ता कमल भाटी ने डीसीपी क्राइम जयवीर राठी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमे के संबंध में विस्तार से चर्चा की और मामले का शीघ्र निपटारा करने की मांग रखी।
अधिवक्ताओं ने पूरे प्रकरण में उचित कार्रवाई करते हुए मुकदमा निरस्त कराने की मांग की। डीसीपी क्राइम जयवीर राठी ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और मामले में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने तथा मुकदमा निरस्त कराने की दिशा में कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि पुलिस प्रशासन द्वारा मामले का शीघ्र उचित समाधान किया जाएगा।