फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Last chance of admission in ITI tomorrow

आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू

Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Last chance of admission in ITI tomorrow
फरीदाबाद। राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में खाली सीटों पर ऑन द स्पॉट दाखिले बृहस्पतिवार से शुरू हो गए। दाखिले के लिए संस्थान में पहुंचकर भी आवेदन का मौका खुला रखा गया है। छह बार ऑनलाइन मेरिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद दाखिला नोडल अधिकारियों की राय पर ऑफलाइन मोड पर सीधे प्रवेश की अनुमति दी गई है। इच्छुक छात्रों को 12 दिसंबर तक ही यह सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

छात्रों को व्यक्तिगत रूप से फिजिकल काउंसलिंग में शामिल होने के साथ ही ऑनलाइन मेरिट कार्ड डाउनलोड कर संस्थान में जमा कराना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन के बाद सीधे दाखिला मिल सकेगा। इसके लिए आईटीआई स्तर पर अलग-अलग कमेटी बनाई गई है। संस्थानों में पहुंचकर आवेदन करने, फॉर्म की गलतियों में संशोधन करने, दस्तावेज का सत्यापन करने से लेकर दाखिले तक के लिए विभिन्न कक्षों की व्यवस्था की जा चुकी है। इस दौरान संस्थान पहुंचने वाले छात्रों के तापमान जांच व मास्क पहनना अनिवार्य रखा गया है।
विज्ञापन

यह है दाखिला शेड्यूल
- आईटीआई में दाखिले के लिए छात्रों को 11 बजे तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
- इसके बाद आवेदन करना होगा।
- शैक्षणिक रिकॉर्ड में प्राप्तांक अनुसार, मेरिट कार्ड प्रत्येक छात्र को अलग से जारी किया जाएगा।
- प्राथमिकता के तौर पर पहले 60 फीसदी अंक वाले छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
- इसके बाद 50 फीसदी या इससे कम अंक प्राप्त छात्रों को मौका मिलेगा।
कोट
सातवें दौर के दाखिले शुरू हो चुके हैं। इसके लिए संस्थान में कई कमेटियां बनाई गई हैं। छात्रों को 10 से 12 दिसंबर तक ऑन द स्पॉट ही आवेदन और दाखिले का मौका दिया गया है। छात्र सुबह 9 से 11 बजे तक जिस संस्थान में चाहें मेरिट कार्ड जमा कर सकते हैं। सभी जगह उन्हें प्रवेश का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गजेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य, एनआईटी आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed