फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Lack of facilities in Civil Hospital BK, due to non-availability of stretcher and wheel chair, the person reached the patient with emergency on the chair

सिविल अस्पताल बीके में सुविधाओं का टोटा, स्ट्रेचर और व्हील चेयर न मिलने पर कुर्सी पर मरीज को इमरजेंसी लेकर पहुंचा व्यक्ति

Mon, 13 Dec 2021 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Lack of facilities in Civil Hospital BK, due to non-availability of stretcher and wheel chair, the person reached the patient with emergency on the chair
फरीदाबाद बीके नागरिक अस्पताल में स्ट्रेचर व सुरक्षाकर्मियों की ठीक व्यवस्था न होने पर बुर्जुग म - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सिविल अस्पताल बीके में अधिकारी स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के भले ही बड़े-बड़े दावे कर रहे हों लेकिन स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। सोमवार को एक व्यक्ति हृदय रोग से पीड़ित अपनी बुजुर्ग मां बीके अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। इमरजेंसी में स्ट्रेचर और व्हील चेयर न मिलने पर वह कुर्सी पर ही मां को अंदर ले आया। इस दौरान इलाज के लिए उसे काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

जवाहर कॉलोनी निवासी एक युवक सोमवार को शीला देवी (62) को टीबी और सांस लेने में परेशानी की समस्या के साथ सिविल अस्पताल बीके पहुंचा। इस दौरान बुजुर्ग महिला से चला भी नहीं जा रहा है। युवक ने पहले तो इमरजेंसी में व्हील चेयर और स्ट्रेचर की तलाश की। दोनों न मिलने पर वह पास एक अन्य कार्यालय से कुर्सी ले आया और उस कुर्सी पर अपनी बुजुर्ग मां को बिठाकर इमरजेंसी में इलाज के लिए पहुंचा। इस दौरान इलाज के लिए भी उन्हें 15 से 20 मिनट का इंतजार करना पड़ा। हालांकि इसकी जानकारी डॉक्टरों को लगने के बाद वह हरकत में आए और तुरंत महिला का इलाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। अस्पताल में व्हील चेयर और स्ट्रेचर की कोई कमी नहीं है। यदि इसके बाद भी मरीज को परेशानी हुई तो इसकी जांच कराई जाएगी। - डॉ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed