{"_id":"68e2bc9d90894c5d9d0b3a94","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-a-speeding-bike-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118325-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मोहना रोड पर अलावलपुर गांव के पास सड़क दुर्घटना में पैदल जा रहे मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चांदहट थाना प्रभारी सुंदरपाल ने बताया कि अलावलपुर निवासी हर्ष कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में लिखा है कि झारखंड के गढ़वा जिले के पिंडरा गांव निवासी रामजन्म सिंह पिछले पांच-छह साल से उनके पास रहकर मजदूरी करता था। उसके घर में ही रहता था। तीन अक्तूबर को रामजन्म सिंह अलावलपुर बस स्टैंड से घर का सामान लेकर पैदल लौट रहा था। तभी कटेसरा की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चला रहा अलावलपुर निवासी सुंदर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े, जबकि आरोपी सुंदर बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। हर्ष कुमार ने घायल को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अलावलपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक सुंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।