फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   krishna janmashtami

Faridabad News: बाजारों में दिखने लगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रौनक, दुकानों में पधारे लड्डू गोपाल

Tue, 12 Aug 2025 04:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami
- खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, लड्डू गोपाल संग सजे झूले और मुकुट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार भक्ति और उल्लास के रंग में रंगने लगे हैं। जहां नजर डालो, वहां कान्हा के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की मनमोहक झलक दिखाई दे रही है। श्रद्धालुओं में ऐसा उत्साह है कि सुबह से रात तक बाजारों में रौनक बनी हुई है। शहर के मुख्य बाजारों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी लोग भारी संख्या में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।

पिछले कुछ वर्षों में घर-घर में लड्डू गोपाल की स्थापना की परंपरा ने जन्माष्टमी के स्वरूप को और भव्य बना दिया है। इसी वजह से इस बार बाजार में उनकी मूर्तियों और सजावटी सामान की मांग चरम पर है। पीतल और अन्य धातुओं से बनी मूर्तियां 1200 से 1500 रुपये में बिक रही हैं, जबकि इनके लिए आरामदायक बिस्तर, बर्तन, पंखा, झूले, कपड़े और गहनों की पूरी श्रृंखला उपलब्ध है।
विज्ञापन


मीनार गेट बाजार में लड्डू गोपाल के झूले 400 से 1500 रुपये तक, मुकुट 20 से 150 रुपये, चारपाई 50 से 150 रुपये और ज्वैलरी सेट 100 रुपये तक के मिल रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों की पसंद के मुताबिक रंग-बिरंगे डिजाइनों और नए पैटर्न के सामान सजा कर रखे हुए हैं। छोटे बच्चों के लिए पारंपरिक कृष्ण वेशभूषा 150 से 500 रुपये तक में खरीदी जा रही है। जन्माष्टमी के पर्व पर केवल सजावटी सामान ही नहीं, बल्कि मिठाइयों, सूखे मेवों, दूध, मावा, गोंद और फलों की खरीदारी भी जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर और क्षेत्र के सभी मंदिरों को रंगीन रोशनी और फूलों से सजाया जा चुका है। जन्माष्टमी की रात को मंदिर जगमगाएंगे, भव्य झांकियां निकलेंगी, भजन-कीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय होगा और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष पूजन-अर्चना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed