फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kitchen budget spoiled due to increased prices of tomatoes

Faridabad News: टमाटर की बढ़ी कीमतों से रसोई का बजट बिगड़ा

Tue, 15 Oct 2024 01:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Kitchen budget spoiled due to increased prices of tomatoes
100 रुपये प्रति किलों पहुंचा भाव, मंडी में सब्जियों के ट्रक आ रहे कम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्याज और टमाटर की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। जिससे गृहिणियों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। इन दिनों सब्जी मंडी में सब्जियों का स्वाद बढ़ाने वाला टमाटर बाकी सब्जियां के मुकाबले सबसे ज्यादा महंगा बिक रहा है। मंडी में एक किलो टमाटर की कीमत 100 रुपये हो गई है। वहीं, जो लोग एक किलो टमाटर खरीदते थे अब वह आधा किलो या एक पाव टमाटर से ही काम चला रहे हैं। टमाटर के दाम बढ़ने से आम आदमी की थाली से खाने का स्वाद फीका पड़ गया है।


डबुआ मंडी के आढ़ती राजू ने बताया कि बाहर से आने वाली सब्जियों के ट्रक कम आ रहे हैं। जिस कारण टमाटर के दाम 100 रुपये हो गए हैं। यह पिछले एक महीने से ऐसा चल रहा है फिलहाल बीच में टमाटर 80 रुपये किलो हो गए थे लेकिन पिछले 15 दिनों से टमाटर 100 रुपये है। इसके साथ बाकी सब्जियां जैसे भिंडी 60 रुपये किलो प्याज 60 से 70 रुपये किलो फूल गोभी और बंद गोभी 50 से 60 रुपए किलो है। लेकिन इन सब्जियों में एक और सब्जी शिमला मिर्च जो है वो तो 120 किलो है। सब्जियां महंगी होने की वजह से लोग एक किलो या दो किलो नहीं खरीदते रहे आधा किलो या एक पाव ही खरीद रहे हैं। जिसका असर सब्जी विक्रेताओं पर भी पड़ रहा है। वहीं, सब्जी खरीदने आए लोगों का कहना है कि सब्जियां के दाम बढ़ने से आम आदमी की थाली से खाने का स्वाद कम हो गया है। इसके साथ ही सब्जी के दाम बढ़ने से घर का बजट बिगड़ रहा हैं। टमाटर और प्याज खाने की चीजों की के दामों में इस भारी उछाल ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे लोग अब सब्जियों के दामों में इस तरह की बढ़ोतरी से और ज्यादा परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed