फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Kidney transplant will now take place in ESIC Medical College

Faridabad News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में अब होगी किडनी ट्रांसप्लांट

Tue, 03 Oct 2023 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Kidney transplant will now take place in ESIC Medical College
- पीजीआई रोहतक से मिली मंजूरी, छह लाख हैं कार्डधारक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। किडनी की बीमारी से जूझ रहे ईएसआई कार्ड धारकों के लिए राहत की खबर है। एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में जल्द किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू की जाएगी। पीजीआई से किडनी ट्रांसप्लांट की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है।
जिले में ईएसआईसी से साढ़े छह लाख कार्ड धारक जुड़े हैं। रोजाना करीब 4500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें किडनी रोग से जूझ रहे मरीजों की संख्या भी काफी अधिक रहती है। किडनी रोग विभाग में रोजाना 100 से 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा नहीं होने से मरीजों को निजी अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। पिछले दिनों केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री के निर्देश पर कॉलेज प्रबंधन ने किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। हाल ही में पीजीआई की टीम ने ट्रांसप्लांट से पूर्व सुविधाओं का जायजा लिया था। इसे बाद मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन


--
जिले में 3.50 लाख किडनी के मरीज
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जिले में करीब 3.50 लाख किडनी के मरीज हैं। किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 16 फीसदी लोग किसी न किसी रूप में किडनी की बीमारी से ग्रसित हैं। इसमें चिंताजनक बात डायबिटीज और बीपी के मरीजों का बढ़ना है। इससे किडनी के मरीजों में इजाफा हो रहा है। बीमारी के बढ़ने की एक वजह लोगों में जागरूकता का अभाव भी है। अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पीजीआई से किडनी ट्रांसप्लांट की मंजूरी मिल गई है। जल्द ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed