फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Khori: Saved life by visiting others' house in the rain

खोरी: बारिश में दूसरों के घर में जाकर बचाई जान

Mon, 19 Jul 2021 11:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Khori: Saved life by visiting others' house in the rain
फरीदाबाद। खोरी वासियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ उनका आशियाना उजड़ गया। वहीं सोमवार हुई झमाझम बारिश ने लोगों की परेेशानी बढ़ा दी। ऐसे में लोगों ने घर टूटने के बाद आसपास के घरों में जाकर अपनी जान बचाई। रोते बिलखते बच्चों के लिए आस पड़ोसियों ने खाने की व्यवस्था की। जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

खोरी में तोड़फोड़ कार्रवाई से सैकड़ों लोगों के आशियाने छिन गए हैं। लेकिन, घर टूटने के बाद भी लोग अपनी जमीन छोड़ने को तैयार नहीं और मौके पर ही तंबू लगाकर रह रहे हैं। गर्मी होने के कारण तंबू बांधकर रहे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही थी। लेकिन रविवार रात आई बारिश से कई लोगों के तंबू टूट गए। जरूरी सामान भीग गया। बच्चे रोने लगे। हर कोई बारिश से बचने का प्रयास कर रहा था। ऐसे में किसी ने बारिश से बचने के लिए पेड़ का सहारा लिया तो किसी ने ऑटो में बैठ कर खुद को बचाया। वहीं अनेक लोगों अपने बच्चों को दिल्ली लालकुआं तीन नंबर चुंगी के साथ बने मकानों में शरण ली। इस दौरान हर कोई प्रशासन को कोसता नजर आया। गायत्री देवी, सुमन, डोली व पिंकी ने कहा कि नगर निगम को तोड़फोड़ करनी थी तो मानसून के बाद करते थे। कम से कम लोगों को बारिश में बेघर होकर तो नहीं रहना पड़ता।
विज्ञापन

मकान खाली कर रहे युवक का पैर टूटा
खोरी गांव में तोड़फोड़ के डर से मकान खाली कर रहे एक युवक का पैर टूट गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्लास्टर कर उसे तीन माह घर बैठने की सलाह दी है। ऐसे में घर खाली करने के साथ उसके सामने एक नई समस्या पैदा हो गई है। खोरी गांव में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। पांच दिन से चल रही कार्रवाई सोमवार को बारिश के कारण स्थगित कर दी गई। लेकिन स्थानीय लोगों को रोजाना नई मुसीबत सामने आ रही है। सोमवार हुई बारिश से जहां लोगों को सामान भीग गया है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी परेशान रहे है। वहीं एक युवक घर का मलवा हटाते समय हादसे का शिकार हो गया। स्थानीय निवासी सुरेंद्र ने बताया कि पड़ोसी रमेश रविवार शाम घर की छत से गाटर हटा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और नीचे जा गिरा। इससे उसका एक पैर टूट गया। परिवार में माता-पिता के साथ चार लोग है। युवक का पैर टूटने से परिवार के सामने एक नया संकट खड़ा हो गया है। नगर निगम को तोड़फोड़ कार्रवाई रोक देनी चाहिए। जिससे गरीब व मजदूर तबके के लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खोरी गांव में तोड़फोड़ की कार्रवाई जारी रहेगी। रविवार को बारिश के कारण कार्रवाई रोकनी पड़ी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट में तोड़फोड़ संबंधी जो रिपोर्ट सौंपनी है। - डॉ. गरिमा मित्तल, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed