फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Khori residents were shocked to see the bulldozers and soldiers

बुलडोजर और जवानों को देख सहमे खोरी निवासी

Tue, 06 Jul 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Khori residents were shocked to see the bulldozers and soldiers
फरीदाबाद। निगम की जेसीबी और एसएसबी जवानों को देखकर खोरी निवासी सहम गए है। गलियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई पर लोग चर्चा करते नजर आए। वहीं निगम ने कार्रवाई के लिए नौ टीमों का गठन किया है। इन टीमों का नेतृत्व एसडीओ व एक्सईएन स्तर का अधिकारी करेंगे। गांव के आसपास जेसीबी मशीनों को देखकर गांव के लोग काफी सहम गए हैं। मंगलवार शाम को होटल राजहंस के पास बने हेलीपेड पर नौ जेसीबी मशीनें व निगम अधिकारी अपने दलबल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

अधिकारी सुबह छह बजे से ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर सकते हैं। मंगलवार सुबह नगर निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल और डीसीपी अंशु सिंगला पुलिस फोर्स के साथ खोरी पहुंची और निशानदेही का काम देखा। नगर निगम के अधिकारियों की मदद से इलाके में मार्किंग की गई है, जहां तक तोड़फोड़ करनी है। मंगलवार को जेसीबी मशीन के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया। इन सब तैयारियों के बीच निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों की होटल राजहंस में बैठक भी ली। इस दौरान नौ अलग अलग टीमों का भी गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

रात भर खोरी के पास ही डेरा डाले रहे अधिकारी
सुप्रीम कोर्ट के आदेश छह हफ्ते में निगम की जमीन को खाली करवाना था। चार हफ्ते का समय बीत जाने के बाद अब तोड़फोड़ के लिए 14 दिन से भी कम का वक्त बचा हुआ है। इसको देखते हुए नगर निगम ने तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए कमर कस ली है। निगमायुक्त व डीसीपी पुलिस व निगम कर्मियों को रात बाबर खोरी के पास ही डेरा डालने के निर्देश दिए, ताकि बुधवार को सुबह से ही तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की जा सके। इसके साथ ही गरिमा मित्तल ने होटल राजहंस में अधिकारियों की तालमेल मीटिंग ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूर्ण तालमेल के साथ काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed