{"_id":"69d15c136b00b1f6ef026604","slug":"karthiks-swing-and-pace-dismissed-somotis-batsmen-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66624-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कार्तिक की स्विंग व गति ने सोमोति के बल्लेबाजों की बिखेरीं गिल्लियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कार्तिक की स्विंग व गति ने सोमोति के बल्लेबाजों की बिखेरीं गिल्लियां
विज्ञापन
टी-20 मुकाबले में वीआरसीसी-11 की टीम 44 रन से जीती
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को वीआरसीसी-11 ने सोमोति क्रिकेट क्लब को 44 रन से हरा दिया। टी-20 मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वीआरसीसी-11 ने 212 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सोमोति क्लब की टीम 168 रन पर ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच बाएं हाथ के गेंदबाज कार्तिक काक की स्विंग और गति के सामने सोमोति के बल्लेबाज बेबस नजर आए।
वीआरसीसी-11 के लिए राघव ने महज 25 गेंदों पर 57 रन बनाए। वहीं मोहित ने 37 और मयंक ने 31 रन बनाए। सोमोति के लिए प्रांचित भारद्वाज और रितेश ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में सोमोति के पुष्कर ने 33 और कृष्णा सिंह ने 29 रन बनाए।वीआरसीसी के लिए कार्तिक काक ने चार विकेट हासिल किए। वहीं रोहन नागपाल को तीन विकेट मिले।