{"_id":"69c82c3bd6c0ece5d90e70ba","slug":"karmayogi-week-will-be-celebrated-from-april-2-to-april-8-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122863-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो से आठ अप्रैल तक मनाया जाएगा कर्मयोगी सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो से आठ अप्रैल तक मनाया जाएगा कर्मयोगी सप्ताह
विज्ञापन
हथीन।
ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 2 से 8 अप्रैल तक प्रदेशभर में कर्मयोगी सप्ताह मनाया जाएगा। हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से आयोजित मंथन के दौरान यह निर्णय लिया गया।
संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस सप्ताह के दौरान प्रशिक्षण सत्र, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जागृत ग्राम पुरस्कार जैसी पहले पंचायतों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं, लेकिन उनकी पारदर्शी जांच प्रक्रिया सुनिश्चित करना भी उतना ही जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्राम स्तर पर विकास तभी संभव है, जब पंचायतें योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और नवाचार को बढ़ावा दें। कर्मयोगी सप्ताह के तहत कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक और सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। संवाद