फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jewellery and cash stolen after breaking into house lock

Faridabad News: घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी चोरी

Fri, 16 Jan 2026 12:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen after breaking into house lock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। जवाहर कॉलोनी में घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। थाना सारन पुलिस ने बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है।
जवाहर कॉलोनी निवासी अर्चना राजपूत ने बताया कि 12 जनवरी की रात को वह अपने घर का ताला लगाने के बाद अपने पति जसवीर कुमार के साथ मायके संजय कालोनी चली गई थी। अगले दिन सुबह जब वह घर वापस आई तो देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ था और कमरे के अंदर अलमारी व बेड का सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनके घर की अलमारी में रखे आभूषण और 15 हजार रुपये चोरी करके ले गए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि थाना सारन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
---
बाइक सवार ने लूटा फोन
बल्लभगढ़। अशोका एन्क्लेव की रहने वाली महिला बाइक पर सवार होकर अपने पति के साथ घर आ रही थी। तभी पीछे से आए दो बाइक सवार उनका आई फोन छीनकर भाग गए। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अशोका एन्क्लेव निवासी ज्योति गुप्ता ने बताया कि 13 जनवरी की रात को वह अपने पति गगन गुप्ता के साथ बाइक पर सवार होकर घर आ रही थी। तभी दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और उनका आईफोन छीन कर ले गए । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed