फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   JC Bose University's convocation tomorrow

जेसी बोस विवि का दीक्षांत समारोह कल

Wed, 06 Oct 2021 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
JC Bose University's convocation tomorrow
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए का तृतीय दीक्षांत समारोह 8 अक्तूबर को होगा। दीक्षांत समारोह में वर्ष 2021 के दौरान उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएगी। हरियाणा के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की उपस्थिति में उपाधि, पदक एवं प्रमाण पत्र वितरित होंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. केके अग्रवाल विशिष्ट अतिथि होंगे।
विज्ञापन

कुल सचिव डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि इस बार भी पारंपरिक भारतीय वेशभूषा दीक्षांत समारोह के ड्रेस कोड का हिस्सा रहेंगे। दीक्षांत समारोह में पहने जाने वाले काले गाउन तथा टोपी के स्थान पर पारंपरिक भारतीय परिधान पहनने की शुरुआत सर्वप्रथम विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2017 में की गई थी। इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए इस बार दीक्षांत समारोह के ड्रेस कोड में छात्र ऑफ-व्हाइट या क्रीम या बेज रंग का कुर्ता-पायजामा या विकल्प के रूप में पैंट-शर्ट पहनेंगे। इसी तरह छात्राएं ऑफ व्हाइट या क्रीम कलर की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी या विकल्प के रूप में दुपट्टे के साथ ऑफ-व्हाइट सूट पहनेंगी। विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, संकाय सदस्य तथा अतिथि भी इस ड्रेस कोड की अनुपालना करेंगे। उन्होंने बताया कि कोविड महामारी के कारण जारी प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए दीक्षांत समारोह केवल वर्ष 2021 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया है। वर्ष 2021 में डिग्री पूरी करने वाले सभी पात्र 1210 विद्यार्थियों और शोधार्थियों में से 750 से ज्यादा विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

इसके अलावा, वर्ष 2017 से 2021 तक विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों डिग्री पूरी करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। समारोह के दौरान 44 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। पंजीकृत विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए 7 अक्तूबर को शाकुंतलम सभागार में दोपहर दो बजे पूर्वाभ्यास में हिस्सा लेना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed