{"_id":"60229acd8ebc3e70040e690c","slug":"jam-during-filling-pothole-travellers-face-problem-faridabad-news-noi5646787112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों को भरने के दौरान सड़क पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों को भरने के दौरान सड़क पर लगा जाम
विज्ञापन
मंगलवार को तिगांव रोड पर लगा जाम।
- फोटो : Faridabad
बल्लभगढ़। तिगांव रोड स्थित आगरा नहर के समीप सड़क पर बने गड्ढों की भराई होने से यहां दोपहर के समय जाम की स्थिति बन गई। इसके चलते मंगलवार को आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तिगांव रोड पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। वाहन चालक कई बार रात के समय इनमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। लोगों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी ) की ओर गड्ढों में मिट्टी भरने का काम किया जा रहा है। इसके कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। यात्री केशव शर्मा ने बताया कि वे बल्लभगढ़ से तिगांव की तरफ जा रहे हैं, लेकिन गाड़ियों को आगे निकालने की प्रतिस्पर्धा में चौपहिया चालकों के चलते जाम लग गया है। अब वे आधे घंटे से जाम में फंसे हैं।
वहीं, यहां गुजरने वाले पवन कुमार ने बताया कि इस पुल को पार करते ही चौराहा बनता है, जिसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति रहती है। वहीं, मिर्जापुर निवासी दुकानदार अजीत यादव कहते हैं कि कई बार जाम लगने से वाहनों की लाइन उनके गांव के चौराहे तक आ पहुंचती है, जिसके चलते दुकान करने वाले लोगों को भी परेशानी होती है।