फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Jai Shri Ram echoed in the city on the foundation stone of the temple construction

अयोध्या में राम जन्मभूमि का पूजन

Wed, 05 Aug 2020 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram echoed in the city on the foundation stone of the temple construction
फरीदाबाद। भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंदिर निर्माण की नींव रखी। वहीं शहर में जगह-जगह हवन यज्ञ और पूजा अनुष्ठान का आयोजन हुआ। सेक्टर-16 में पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय पर श्रीराम मंदिर के शिलान्यास मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना करते हुए दीप जलाए। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी और देश की सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करते हैं। आज बहुत ही बड़ा ऐतिहासिक दिन है। अनेक वर्षों सें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ओर देशवासियों की इच्छा थी कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द हो।
विज्ञापन

कोर्ट परिसर में बने मंदिर पर की पूजा अर्चना
अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर अधिवक्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अधिवक्ता मनोज शर्मा ने बताया कि 492 वर्ष बाद आए इस ऐतिहासिक अवसर का हर कोई भागीदार बनना चाहता है मगर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर उपस्थिति सीमित संख्या में रहने के कारण वहां नहीं जा सकते। इस मौके पर अवधेश शर्मा, राजू त्यागी, मुकेश वर्मा, अरविंद छावरी, हेमराज, अन्नू तिवारी, रेनू त्यागी, पिंकी चावला, जिला बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र पाराशर सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-------
प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ का आयोजन
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के मौके पर हार्डवेयर चौक राजीव कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में यज्ञ का आयोजन किया गया। पंडित सर्वेश पांडे ने कहा कि करीब 500 सौ साल बाद यह शुभ घड़ी आई है। आज मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने पर हम उसके साक्षी बन रहे हैं। आज के दिन पूजा पाठ और यज्ञ करने का लाभ युगों-युगों तक मनुष्य को प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सोसाइटी में मंगल गीत गाए
सूरजकुंड रोड स्थित ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी में यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए। भगवान श्रीराम की आरती उतारी और जय श्री राम-जय श्री राम के नारे लगाए। चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष की गूंज सुनाई दे रही थी। सोसाइटी निवासी बीके शर्मा और विनोद बत्रा ने कहा की आज का दिन हमारे लिए बड़ी दिवाली का दिन है। शाम के समय लोगों ने अपने घरों को दीपों से सजाकर दीपोत्सव मनाया।

------
बीके चौक पर लड्डू बांटकर मनाई खुशियां
अयोध्या में राम जन्मभूमि के शिलान्यास के उपलक्ष्य में समाजसेवी हेमंत खंडेलवाल व उनके साथियों के द्वारा बीके चौक पर लड्डू बांटकर उत्सव मनाया गया। विमल खंडेलवाल ने बताया कि आज दिवाली का उत्सव प्रतीत हो रहा है। करीब 500 वर्षों के बाद आज यह शुभ अवसर हम सब को देखने का प्राप्त हुआ है कि अयोध्या में राम लल्ला के जन्म स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बुधवार को शिलान्यास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed