फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ITI's first cut off list will come on June 28

Faridabad News: आईटीआई की पहली कट ऑफ लिस्ट 28 जून को आएगी

Fri, 23 Jun 2023 06:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
ITI's first cut off list will come on June 28
-25 जून तक छात्र कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में आवेदन की तिथि बढ़ाकर 25 जून कर दी गई है। अंतिम तारीख के बाद पहली कट ऑफ लिस्ट 28 जून को आएगी। उसके बाद छात्र के दस्तावेज की जांच की जाएगी। जांच के बाद फीस जमा करने के बाद दाखिला कंफर्म हो जाएगा।
आईटीआई फरीदाबाद के प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 25 जून तक बढ़ा दिया है। 22 जून सायं तक विभागीय पोर्टल पर पूर्ण हरियाणा राज्य में 72980 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया है। जिनमें से 61062 ने अपनी प्रोफाइल को पूरा किया है। प्रदेश में 393 सरकारी व प्राइवेट आईटीआई चलाई जा रही हैं। इनमें इस बार करीब 89 हजार सीटों पर इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिला किया जाना है। इसके लिए विभाग ने 8 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए थे जोकि 21 तक होने थे। 21 जून तक भी सीटों के प्रति कम आवेदन आने के कारण विभाग को अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा। आईटीआई फरीदाबाद में दाखिले से संबंधित हेल्प डेस्क स्थापित हैं।
विज्ञापन



इस तरह से रहेगा शेड्यूल
28 जून को पहला काउंसलिंग राउंड किया जाएगा। 28 जून से लेकर 1 जुलाई तक सभी विद्यार्थियों के दस्तावेज की जांच की जाएगी। जांच के बाद फीस जमा करने का लिंक खोल दिया जाएगा। विद्यार्थी 2 जुलाई तक फीस जमा कर सकते हैं। फीस जमा करने के बाद ही उनकी सीट कंफर्म मानी जाएगी। उसके बाद 3 जुलाई को खाली पड़ी सीटों का विवरण वेबसाइट पर दिया जाएगा। तीन और चार जुलाई को संशोधन के लिए पोर्टल को खोल दिया जाएगा। 7 जुलाई को दूसरा काउंसलिंग राउंड होगा। 7 से लेकर 11 तक दस्तावेज की जांच होगी और 7 से लेकर 12 तक विद्यार्थी को फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरा राउंड होने के बाद जिस भी कोर्स में जितनी भी सीटें खाली होंगी, उसमें 13 से 15 जुलाई तक छात्र विकल्प के संशोधन के माध्यम से कोर्स में फेरबदल कर सकते हैं। 18 जुलाई को तीसरी काउंसलिंग होगी। 18 से 21 जुलाई तक तीसरी काउंसलिंग में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है उनके दस्तावेज की जांच की जाएगी और 22 जुलाई तक वह विद्यार्थी फीस जमा करवा सकते हैं। 24 जुलाई को तीन काउंसलिंग होने के बाद जिस भी कोर्स में सीटें खाली रहेंगी, विवरण वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा और 28 जुलाई को चौथे राउंड की काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed